वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा
05 अप्रैल, शुक्रवार 2024
सोजत: लोकसभा चुनाव के दौरान मरुधरा में सियासी उत्साह उफान पर है। भाजपा के प्रमुख नेताओं के लगातार दौरों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले शेखावाटी में चुनावी सभा को संबोधित करने जा रहे हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया के समर्थन में पीएम मोदी वोट मांगेंगे। इसके बाद, कल, 6 अप्रैल को पुष्कर में लोकसभा चुनाव के मामले पर जनसभा को संबोधित किया जाएगा।
मिनट टू मिनट कार्यक्रम:
10:35 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:35 बजे दिल्ली के सफदरगंज हवाई अड्डे से रवाना होंगे।
11:50 AM: मोदी चूरू हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
11:57 AM: पुलिस लाइन, चूरू के सभा स्थल पर पीएम मोदी की पहुंच का कार्यक्रम है।
12:00 PM – 12:45 PM: मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे।
12:50 PM: सभा स्थल से हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।
1:00 PM: चूरू हेलीपैड से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
कांग्रेस के गढ़ शेखावाटी में आज गरजेंगे पीएम मोदी, पुष्कर में कल भरेंगे हुंकार, ये रहेगा मिनट टू मिनट कार्यक्रम
Leave a comment
Leave a comment