Home सब खबर ट्रेडिंग न्यूज़ राज्यकर्मियों को तोहफा,तीसरी संतान पर नहीं रुकेगा प्रमोशन, पहले 3 साल तक...

राज्यकर्मियों को तोहफा,तीसरी संतान पर नहीं रुकेगा प्रमोशन, पहले 3 साल तक प्रमोशन पर रोक थी



*जयपुर*

कार्मिक विभाग ने गुरुवार को सर्विस रूल्स में संशोधन के आदेश जारी कर दिए। 
राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए तीसरा बच्चा होने पर भी पदोन्नति नहीं रोकने का फैसला किया है। कार्मिक विभाग ने गुरुवार को सर्विस रूल्स में संशोधन के आदेश जारी कर दिए। एक जून 2002 के बाद दो से अधिक बच्चा होने पर भी कार्मिकों को पदोन्नति का फायदा मिलेगा। तत्कालीन भाजपा सरकार ने 2004 में यह नियम लागू किया था, जिसमें तीसरी संतान होने पर पदोन्नति पर 5 साल तक रोक थी।
फिर भाजपा सरकार ने ही वर्ष 2017 में प्रमोशन अवधि तीन साल कर दी थी। अब नए नियमों में तीसरी संतान होने पर पदोन्नति एवं सैलेरी में बढ़ोतरी नहीं रोकी जा सकेगी। उधर, सीएम अशोक गहलोत शुक्रवार को विधानसभा में राजस्थान विनियोग विधेयक पेश करेंगे। वे प्रदेश को कई और सौगातें दे सकते हैं। सबसे अधिक उम्मीद जिलों को लेकर है। हालांकि सरकार नए जिलों को लेकर गठित कमेटी का कार्यकाल दूसरी बार बढ़ा चुकी है। क्योंकि, रिपोर्ट जिलों से कमेटी को मिल नहीं सकी है। ऐसे में जिलों को लेकर घोषणा के आसार नहीं हैं। सदन में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान कई विधायकों ने स्कूल, अस्पताल, कॉलेज, थाने, एसडीओ, तहसील कार्यालय आदि की मांग भी की है। सीएम उनको सौगात दे सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

राजस्थान सरकार से वार्ता के बाद रेजीडेंट्स राजी,आज से काम पर लौटे OPD संभालेंगे

जयपुरराइट टू हैल्थ बिल पर आंदोलन कर रहे रेजीडेंट्स डॉक्टर्स ने आज से आंदोलन खत्म करके वापस...

गुजरात के वडोदरा में शोभायात्रा पर पथराव:महाराष्ट्र में मंदिर के बाहर आगजनी, सांसद बोले- शराबियों ने हिंसा की

गुजरात और महाराष्ट्र में हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। गुजरात के वडोदरा में गुरुवार को शोभायात्रा...

*केंद्रीय विद्यालयों में पहली क्लास में एडमिशन के आवेदन 17 अप्रैल तक*

*जोधपुर में कक्षा 1 में 500 से ज्यादा सीटें, 2-10वीं की खाली सीटों पर होंगे एडमिशन*जोधपुर केंद्रीय...

अारटीई RTE,इस बार 4 गुना स्टूडेंट्स काे मिलेगा प्रवेश, लॉटरी 12 को*

*प्री-प्राइमरी व पहली के लिए भी भरे जाएंगे फॉर्म*काेटा | अारटीई (राइट टु एजुकेशन) के तहत निजी...

बाल साहित्य अकादमी का पहला स्वतंत्रता सेनानी यशवंत ‘रुचिर’ पुरस्कार सुनील गज्जाणी को दिया गया

सोजत देश की पहली पं. जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी के तत्वावधान में बुधवार दोपहर जयपुर के जवाहर कला केंद्र के रंगायन...