Home जालौर किराना दुकान की आड़ में चल रहा था देह व्यापार:4 पुरुष और...

किराना दुकान की आड़ में चल रहा था देह व्यापार:4 पुरुष और 3 महिलाएं गिरफ्तार



जालोर में डीएसटी और कोतवाली थाना पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से मकान मालिक, 3 युवकों और 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से दुकान की आड़ में देह व्यापार की सूचना मिली थी। इस पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।*_

डीएसपी रतनाराम देवासी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सांफाडा तिराहा जालोर से केसवणा जाने वाली सड़क पर जालोर निवासी जहांगीर खान ने अपना मकान एक महिला को किराए पर दे रखा है। जहांगीर खान और किरायएदार महिला मिलकर किराना दुकान की आड़ में देह व्यापार कराते हैं। इस पर पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर मामले की पुष्टि की और मकान पर दबिश दी। इस दौरान 3 महिलाएं और 3 युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इस पर पुलिस ने तीनों महिलाओं, 3 युवकों के साथ ही मकान मालिक को गिरफ्तार कर पूछताछ की।

किराने की दुकान की आड़ में चल रहा था देह व्यापार

डीएसपी ने बताया की मकान मालिक जहांगीर खान और किराएदार महिला ने पुलिस को गुमराह करने के लिए सड़क किनारे किराना और पान बीड़ी की दुकान लगा रखी है। मकान मालिक और किराएदार महिला ने पश्चिम बंगाल और जोधपुर की 2 महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए बुलाया था और नियमित रूप से देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस ने मकान मालिक जहांगीर खान से बोगस ग्राहक भेजकर दिया गया 500 रुपए का नोट बरामद किया है। पुलिस ने तीनों महिलाओं के कमरे और बेड से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। इसके अलावा जहांगीर खान के कब्जे से ब्रेजा कार और ग्राहक अरविंद कुमार के कब्जे से मोटर साइकिल बरामद की है।_

डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने मौके से बड़ी पोल जालोर निवासी जहांगीर खान पुत्र रहमान खान (मकान मालिक), सियाणा निवासी जयंतीलाल पुत्र नाथाराम प्रजापत, सियाणा निवासी अरविंद कुमार पुत्र जैपाराम प्रजापत और सियाणा निवासी भरत पुत्र वैलाराम प्रजापत को मौके से गिरफ्तार किया है। वहीं 3 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है, इसमें मकान में किराए से रहने वाली महिला जालोर की रहने वाली है, जबकि एक महिला पश्चिम बंगाल और एक महिला जोधपुर की रहने वाली है। कोतवाली थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

राजस्थान सरकार से वार्ता के बाद रेजीडेंट्स राजी,आज से काम पर लौटे OPD संभालेंगे

जयपुरराइट टू हैल्थ बिल पर आंदोलन कर रहे रेजीडेंट्स डॉक्टर्स ने आज से आंदोलन खत्म करके वापस...

गुजरात के वडोदरा में शोभायात्रा पर पथराव:महाराष्ट्र में मंदिर के बाहर आगजनी, सांसद बोले- शराबियों ने हिंसा की

गुजरात और महाराष्ट्र में हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। गुजरात के वडोदरा में गुरुवार को शोभायात्रा...

*केंद्रीय विद्यालयों में पहली क्लास में एडमिशन के आवेदन 17 अप्रैल तक*

*जोधपुर में कक्षा 1 में 500 से ज्यादा सीटें, 2-10वीं की खाली सीटों पर होंगे एडमिशन*जोधपुर केंद्रीय...

अारटीई RTE,इस बार 4 गुना स्टूडेंट्स काे मिलेगा प्रवेश, लॉटरी 12 को*

*प्री-प्राइमरी व पहली के लिए भी भरे जाएंगे फॉर्म*काेटा | अारटीई (राइट टु एजुकेशन) के तहत निजी...

बाल साहित्य अकादमी का पहला स्वतंत्रता सेनानी यशवंत ‘रुचिर’ पुरस्कार सुनील गज्जाणी को दिया गया

सोजत देश की पहली पं. जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी के तत्वावधान में बुधवार दोपहर जयपुर के जवाहर कला केंद्र के रंगायन...