बाड़मेर शहर के हिंगलाज नगर में खाली प्लाट में मिला नवजात शिशु का शव।
बाड़मेर शहर के हिंगलाज मंदिर के पीछे कॉलोनी में एक मकान के पास नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नवजात का शव आवारा कुत्तों ने नोचा था। आसपास के लोगों ने शव को तगारी से ढक दिया। पुलिस प्रथम दृष्टा कुत्तों द्वारा शव को लाना बता रही है।
एसआई लूणाराम के मुताबिक शहर के हिंगलाज मंदिर के पीछे कॉलोनी में एक मकान के पास खाली प्लाट पर नवजात का शव पड़ा था। शव को कुत्तों ने बुरी तरीके से नोच लिया। शव के सिर व दो हाथ नहीं थे। धड़ व पांव सही सलामत थे। लोगों ने शव तगारी से ढक दिया। कोतवाली पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा नवजात के शव के आस-पास पदचिन्हों को भी देखा है। नवजात के शव को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दरिया खत्री ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे जब गायों को चारा डालने के लिए घर से बाहर निकली तो बदबू आ रही थी। तब घर के पास नवजात लड़के का शव दिखाई दिया। शव का सिर व पैर नहीं थे। उसे कुत्तों ने नोच लिया था। सिर व हाथ आसपास में ढूंढा था, लेकिन मिला नहीं।