Home राजस्थान अजमेर 6 पेज का सुसाइड नोट छोड़कर महिला ने फंदा लगाया, लिखा- मेरी...

6 पेज का सुसाइड नोट छोड़कर महिला ने फंदा लगाया, लिखा- मेरी बेटी का ख्याल रखना

पापा मेरी वजह से अब आपको झुकना नहीं पड़ेगा:

अजमेर में पति के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर और ससुराल वालों से परेशान महिला ने खुदकुशी कर ली। मृतक महिला अनुराधा के पास 6 पेज का सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में अनुराधा ने लिखा- ‘पापा अब आपको मेरी वजह से किसी के सामने नहीं झुकना होगा। इसलिए इस दुनिया को छोड़कर जा रही हूं। अपनी दो साल की बेटी को मारने की मैं हिम्मत नहीं जुटा पाई। आप इसका ख्याल रखना।’ अनुराधा की तीन साल पहले शादी हुई थी। उसका पति जर्मनी में रहता है। अनुराधा ने पति पर अवैध संबंध रखने सहित ससुराल पक्ष पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

दरअसल, वैशालीनगर के शिव सागर कॉलोनी में रहने वाले मधुसूदन सोमानी की बेटी अनुराधा (31) ने शनिवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घर पर माता-पिता व भाई नहीं था, केवल दो साल की बेटी अनन्या थी। परिवार घर पहुंचा तो वह फंदे पर लटकी मिली। पुलिस को सूचना दी। शव को जेएलएन अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया। भाई सर्वेश्वर सोमानी ने क्रिश्चियन गंज थाने में शिकायत दी। सीओ (नॉर्थ) छवि शर्मा ने घटनास्थल का मुआयना कर सुसाइड नोट जब्त कर लिया है।

समाज के लोगों से मिलने गए थे मां-बाप
शनिवार रात को अनुराधा अपनी दो साल की बच्ची अनन्या के साथ घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता ससुराल में चल रही परेशानी को सुलझाने के लिए समाज के लोगों से मिलने गए थे। परिजन घर पहुंचे तो अनुराधा फंदे पर लटकी हुई थी।

पति अनिरुद्ध के साथ अनुराधा। दोनों की 3 साल पहले शादी हुई थी। अनिरुद्ध जर्मनी में जॉब करता है।
पति अनिरुद्ध के साथ अनुराधा। दोनों की 3 साल पहले शादी हुई थी। अनिरुद्ध जर्मनी में जॉब करता है।
ससुराल वालों ने अबॉर्शन का दबाव बनाया
अनुराधा के परिवारवालों के मुताबिक शादी के बाद पति अनिरुद्ध उसे ससुराल छोड़कर जर्मनी चला गया। दोनों सिर्फ 3 महीने साथ रहे। ससुर गोविन्द लाल मालपानी, सास सरोज और देवर आदित्य उसको शारीरिक व मानसिक यातनाएं देते रहे। उसने पति को जर्मनी बुलाने की बात कही तो वीजा का बहाना बनाकर टाल दिया। वह जैसे-तैसे जर्मनी पहुंची तो प्रेग्नेंट हो गई।

जांच कराने पर पता चला कि उसके पेटे में जुड़वा बच्चे थे। एक बच्चे में प्रॉब्लम आई तो जबर्दस्ती अबॉर्शन करवा दिया। जांच में पता चला कि दूसरा बेबी बेटी है तो ससुराल वाले उसका भी अबॉर्शन कराने का दबाव बनाने लगे। पति ने उसे जर्मनी से ससुराल किशनगढ़ भेज दिया। जहां प्रेग्नेंसी के दौरान सास-ससुर व देवर ने प्रताड़ित किया।

बेटी अनन्या के साथ अनुराधा की फाइल फोटो। सुसाइड नोट में महिला ने बेटी का ख्याल रखने की बात लिखी थी।
बेटी अनन्या के साथ अनुराधा की फाइल फोटो। सुसाइड नोट में महिला ने बेटी का ख्याल रखने की बात लिखी थी।
पति ने खाना देना बंद कर दिया
महिला बेटी अनन्या के जन्म के बाद दूसरी बार जर्मनी पहुंची तो उसे वहां पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध होने का पता चला। उसने विरोध किया तो पति आए दिन परेशान करने लगा। उसे खाना तक नहीं देता था। परेशान होकर वह बेटी को लेकर लौट आई। तब से वह पीहर में माता-पिता के पास रह रही थी।

प्रताड़ित करने वालों को सजा दिलाएं
सुसाइड नोट में अनुराधा ने पिता और समाज से अपील की कि वह उसे व उसकी दो साल की मासूम बेटी को प्रताड़ित करने वालों को सजा दिलाकर उसे न्याय दिलाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

पाली जिले से पकड़ी गई यह घुंघट वाली शूटर युवती 24 साल की शूटर,एक साल से पुलिस तलाश रही थी

घुंघट वाली शूटर... 24 साल की इस शूटर प्रियंका विश्नोईराजस्थान के पाली जिले से पकड़ी गई यह...

घर-घर केसीसी अभियान शुरु देश भर के किसानों को मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ

देश के आम किसानों को मिलेगी राहत केसीसी अभियान शुरू होने सेकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण...

मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला, केबिनेट ने महिला आरक्षण बिल को दी मंज़ूरी

*मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला**केंद्रीय कैबिनेट ने 33% महिला आरक्षण को मंजूरी दे दी है। महिला आरक्षण...

कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने किया हरितालिका तीज का व्रत……..

रूँगङी मे पाली जिले के रानी उपखण्ड के रूँगङी ग्राम मे सोमवार को भगवान शिव एवं...